Patna Book Fair में मिलेंगी भू-नक्शा और राजस्व विभाग की अन्य सेवाएं

पटना: गांधी मैदान में पटना पुस्तक मेला 2024 की शुरुआत शुक्रवार 6 दिसंबर से हो रही है। पुस्तक मेला में आमजनों की सुविधा के लिये राजस्व विभाग द्वारा एक स्टॉल लगाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य आम जनता को विभाग द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और सुविधा प्रदान करना है। पुस्तक मेला घूमने आने वाले लोग यहाँ राजस्व विभाग द्वारा प्रदत सेवाओं की जानकारी ले सकते हैं। स्टॉल पर आनेवाले लोग अपने गांव का नक्शा सरकार द्वारा निर्धारित दर पर प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही यहां जमाबंदी पंजी एवं राजस्व दस्तावेजों की डिजिटाइज्ड प्रति प्राप्त करने समेत कई तरह की सुविधायें भी विभाग द्वारा प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा सीएसआरएस, चकबंदी एवं म्यूनिसिपल सर्वे के नक्शों के प्राप्ति की सुविधा तथा निर्धारित शुल्क पर राजस्व विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

मेला घूमने आनेवाला कोई भी रैयत 10 रूपये की पर्ची पर अपना डिटेल्स यानि खाता, खेसरा, गांव का नाम, राजस्व थाना नंबर, अंचल और जिला का नाम भरकर तथा 150 रूपये प्रति शीट के हिसाब से भुगतान करके अपने गांव का नक्शा हासिल कर सकता है। राजस्व विभाग द्वारा आमजनों से यह अपील की गई है कि नागरिक जब भी पटना बुक फेयर में आएं, तो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्टॉल का अवश्य दौरा करें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Project Based Learning के तहत मासिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू

Patna Book Fair Patna Book Fair Patna Book Fair

Patna Book Fair

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img