मुख्यमंत्री ने Patna Book Fair का किया उद्घाटन

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाये गये स्टॉल का जायजा लिया। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट के तत्वावधान में लगाया गया पटना पुस्तक मेला 6 से 17 दिसम्बर तक चलेगा। पटना पुस्तक मेला में इस बार की थीम ‘पेड़, पानी, जिंदगी, पर्यावरण बदलो अभी रखा गया है। पुस्तक मेला में लगायी गयी पेंटिंग प्रदर्शनी तथा विकसित भारत @ 2047 फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का फीता काटकर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। पुस्तक मेला के आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं पुस्तक भेंटकर स्वागत किया।

पटना पुस्तक मेला प्रांगण में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, श्रम संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा लोगों को विशेष भू-सर्वे के संबंध में दी जा रही सेवाओं एवं सहूलियत के संबंध में श्री दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

2 7 scaled 22Scope News

पुस्तक मेला परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल और हरियाली सुरक्षित रहेगा, तभी जीवन सुरक्षित होगा क्योंकि जल और हरियाली के बीच ही जीवन संभव है। इसको लेकर हमलोगों ने वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की थी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर पद्मश्री आरके सिन्हा, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित पटना पुस्तक मेला के आयोजक मंडल एवं बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  12 घंटे में दो Businessmen की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Patna Book Fair Patna Book Fair Patna Book Fair Patna Book Fair

Patna Book Fair

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav: पटना में लालू परिवार से...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav, पटना: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक बार फिर तेज प्रताप यादव के साथ नजर आईं। इस बार उनकी...