सोनपुर मेला में भूमि नक्शा हाथों-हाथ, राजस्व विभाग दे रहा ऑनस्पॉट ऑनलाइन सेवाएं

पटना : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला इस बार लोगों के आकर्षण का केंद्र राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा लगाया गया खास स्टॉल है। जहां लोग केवल 150 रुपए प्रति पेज की दर से अपने जमीन का नक्शा प्राप्त कर रहें हैं। साथ ही यहां लोगों को जमीन से संबंधित नक्शा भी हाथों-हाथ उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां लोग विभाग केइस स्टॉल से जमीन से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाओं के बारे में भी रैयत जानकारी ले रहे हैं।

स्टॉल पर भूमि से संबंधित पुस्तिकाएं भी सस्ती दर पर उपलब्ध हैं

दरअसल, इस विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आने वाले लोगों को भूमि से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग ने अपना स्टॉल लगाया है। इस स्टॉल पर भूमि से संबंधित पुस्तिकाएं भी सस्ती दर पर उपलब्ध हैं। इसमें कैथी लिपि सिखने के लिए पुस्तिका, राजस्व अभिलेखों से संबंधित जानकारी के लिए बिहार भूमि पुस्तिका और ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी के लिए पुस्तिका उपलब्ध है।

CSC के माध्यम से भूमि से जुड़े ऑनलाइन काम होंगे सरल और त्वरित

राजस्व विभाग की तरफ से उपलब्ध दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस एवं अन्य ऑनलाइन राजस्व सेवाएं भी निर्धारित शुल्क पर सीएससी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। यह ऐसी सुविधा है जो ग्रामीणों के लिए खासकर बेहद उपयोगी साबित होगी। क्योंकि उन्हें अब अपनी भूमि से जुड़ी अधिकांश ऑनलाइन सेवाएं मेले में ही आसानी से मिल जा रही हैं।

मनोरंजन के साथ सुविधा भी, मेला स्टॉल पर पाएं त्वरित भूमि सेवाएं

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे मेला परिसर में स्थापित विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ अवश्य लें। सोनपुर मेला इस बार सांस्कृतिक व मनोरंजक आकर्षणों के साथ ही जन-सुविधाओं के मामले में भी विशेष बन गया है। भूमि से जुड़ी सेवाओं को सीधे मेला परिसर में उपलब्ध कराने की यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। विभाग का कहना है कि इस स्टॉल पर आने से आगंतुकों को विभिन्न भूमि सेवाओं से संबंधित जानकारी, सहायता और जरूरी प्रक्रियाओं को सरलता से पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े : अरवल में पहली बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img