महाराष्ट्र में नई कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ऐलान

डिजीटल डेस्क : महाराष्ट्र में नई कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ऐलान। महाराष्ट्र में गुरूवार को नई सरकार के शपथ लेने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य कैबिनेट की पहली बैठक की। इसमें उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे।

इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए हैं।इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘राज्य के कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा’

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र 7 से 9 दिसंबर तक

शपथ ग्रहण के बाद महायुति की पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘अगले 7, 8 और 9 दिसंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र होगा। 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा मंत्रिमंडल तय हो चुका है। शीतकालीन सत्र से पहले सभी मंत्रियों की शपथ कराकर पोर्टफोलिया बांट दिए जाएंगे।

..सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार आपको देखने मिलेगी।  ..अगर समस्याएं आएंगी तो हम लोग मिलकर रास्ता निकालकर महाराष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे।

राज्य सरकार ने लाडली बहन योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की है। लाडली बहन योजना में अभी 1500 रुपये दे रहे हैं। इसे बढ़ाकर 2100 रुपये करेंगे। बढ़ोतरी लागू करने की तिथि शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी’।

महाराष्ट्र में महायुति सरकार की नई पारी।
महाराष्ट्र में महायुति सरकार की नई पारी।

बोले फडणवीस – नई सरकार में हमारा रोल बदला, तालमेल नहीं…अब टी-20 खेलेंगे

दोनों डिप्टी सीएम संग सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि – ‘महायुति गठबंधन की नई सरकार में हमारा रोल बदला है, लेकिन हमारी दिशा, गति और तालमेल पहले की तरह ही रहेगा। एकनाथ शिंदे की लीडरशिप में हमने बीते ढाई साल बहुत विकास कार्य किए गए हैं। उसकी गति रुकेगी नहीं।

मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है जो हमें समय-समय हमारी भूलों को याद दिलाता है, ऐसा करते रहें। महाराष्ट्र इसी गति से आगे बढ़ता रहेगा और प्रगति की ओर जाएगा। हमने अलग-अलग योजनाएं शुरू की हैं। उन सभी को आगे बढ़ाना होगा। हमने जो मेनिफेस्टो में वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए हर कदम उठाया जाएगा।  

पहली कैबिनेट की बैठक में भी मैंने यही कहा कि हमें अपने कामों को गति देनी होगी। जब एकनाथ शिंदे मेरे साथ थे तब 50-50 ओवर वाला वनडे मैच था। अजित दादा के आने के बाद वो 20-20 ओवर वाला मैच हो गया। हमने जनता से जो वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

फडणवीस ने कैबिनेट के पहले फैसले में बोन मेरो ट्रांसप्लांट मरीज को इलाज के लिए दिया ग्रांट

शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस सीधे सचिवालय पहुंचे और वहां लगी महाराष्ट्र की महान विभूतियों की तस्वीरों के आगे सिर झुकाकर उन्हें नमन किया। फिर फडणवीस ने कैबिनेट की बैठक बुलाई।

कैबिनेट में पहला फैसला एक मरीज के लिए लिया गया जिसका बोन मेरो ट्रांसप्लांट होना है। सीएम निधि से उसके इलाज के लिए 5 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।

असम में गोमांस पर लगे प्रतिबंध के मसले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘हमारे यहां गोवंश की हत्या नही की जा सकती। पिछली सरकार में हम कानून लाए थे। इस बार भी हम उस पर काम कर रहे हैं। …साईं बाबा ने हमें एक मत्र दिया है, श्रद्धा और सबुरी। शपथ ग्रहण के दौरान मैं भी वही सोच रहा था’।

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img