जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

पूर्णिया : पूर्णिया में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों को मारकर पूरी तरह से घायल कर दिया। जिसमें एक युवती और एक युवक को तीर लगा जिसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। तीर युवती के सीने और युवक के जांघ में जा लगा। जमीन को लेकर खूनी संघर्ष श्रीनगर थाना क्षेत्र के हसैली खुट्टी ईदगाह चौक पर घटी है। जहां 2012 से 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद हो रहा है।

पीड़ित मोहम्मद फरजान और बानू खातून ने कहा कि इस जमीन पर 2012 से ही झगड़ा चल रहा है। जबकि हमलोग 2024-25 का रशीद भी कटा चुके हैं। लेकिन विरोधी पार्टी मो. खैरुल और अहिरुल समेत 30 से 40 लोग तीर धनुष, भाला, हसुआ, तलवार, लाठी और दबिया से हमला कर दिया। हम परिवार के छह लोगों को बुरी तरह मारपीट किया गया है। जिसमें एक लड़की यासमीन खातून को सीना में तीर लगा और एक लड़का आफाक आलम को जांघ में तीर लगा। साथ ही अब्दुल हन्नान, मलिका खातून और रबिया खातून है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े : जमीन विवाद को लेकर दामाद ने की वृद्ध ससुर व विधवा साली की पिटाई, 4 घायल, एक गंभीर

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

JBVNL Smart Meter News: जेबीवीएनएल ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया...

JBVNL Smart Meter News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर और एनर्जी अकाउंटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में कथित अनियमितता और...

पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर DM का एक्शन, लापरवाही...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक...

Sahibganj Land Dispute News: बाउंड्री निर्माण को लेकर हिंसा, बुजुर्ग रुदल...

Sahibganj Land Dispute News: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत महासिंहपुर पंचायत के जयरामडांगा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप...