Advertisment

जमीन विवाद को लेकर दामाद ने की वृद्ध ससुर व विधवा साली की पिटाई, 4 घायल, एक गंभीर

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में दामाद द्वारा वृद्ध ससुर, विधवा साली एवं उनके बच्चे के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मारपीट की घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खाखड़ा गांव निवासी रामजन्म साव (80 साल), उनकी विधवा पुत्री रिंकू कुमारी (35 साल), रिंकू के पुत्र अमर कुमार (7 साल) एवं पुत्री पल्लवी कुमारी (11 साल) घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 की सूचना दी। सूचना के बाद डायल 112 के पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया। घायल सात वर्षीय अमर कुमार की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल रामजन्म साव ने इलाज के दौरान बताया कि मेरी छह पुत्री है और सभी को शादी कर दिए हैं। मेरे पास तीन बीघा खेती करने के लिए जमीन है और एक छोटा सा मकान है। मैं अपनी छोटी बेटी रिंकू कुमारी का 15 साल पूर्व माली थाना के बरिआ टोला नीमा गांव में सुदामा साव के साथ शादी किए थे। उनके दांपत्य जीवन से एक पुत्र एवं एक पुत्री है, लेकिन विगत 5 साल पूर्व मेरे छोटे दामाद सुदामा साव की लंबे समय से बीमार रहने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेटी , नाती और नतनी को अपने घर ले आया और तब से मेरे घर ही रह रही थी। आरोपी दामाद मेरी चौथी पुत्री सोना देवी के पति राजू कुमार है। आरोपी राजू कुमार औरंगाबाद शहर के शाहपुर का रहने वाला है।

यह भी देखें :

आरोपी का कहना है कि तुम जमीन मेरे नाम कर दो और छोटी बेटी को तुम अपने यहां से भगा दो। रविवार की रात्रि आरोपी राजू कुमार मेरे घर आया और एक-एक कर सभी के साथ मारपीट करने लगे। यहां तक की मासूम सात वर्षीय अमर कुमार को मार कर बेहोश कर दिया। फिलहाल तीन खतरे से बाहर हैं और अमर कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...