Gumla : मनरेगा की समीक्षा बैठक और कार्यों का निरीक्षण, पलायन को रोकने को लेकर की गई चर्चा

Gumla : गुमला के चैनपुर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को मनरेगा के लोकपाल शाहबान शेख ने प्रखंड में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस बैठक में प्रखंड में चल रहे मनरेगा कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया।समीक्षा के दौरान सुधीर कुजूर और मदल देवी का बिरसा सिंचाई कूप का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : केटीएम और स्प्लेंडर में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत तीन गंभीर… 

इसके अलावा स्वासंती कुजूर, अमरजूस लकड़ा और विजेता लकड़ा के आम बागवानी कार्यों का भी अवलोकन किया गया। इस मौके पर लोकपाल ने सभी संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि कार्यों में कोई गलती पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Gumla : अधिकारियों ने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया

बैठक में मुख्य रूप से रोजगार सेवक मंझार सिद्दीकी, मनोज कुमार, अनीता, अनुकंपा टोप्पो, विनय, जेई सुमित टोप्पो और एई संजय उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस प्रकार की समीक्षा बैठकें मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ये भी पढ़ें-Ganja Smuggling : 2 करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर धराए, ओड़िशा से… 

अधिकारियों ने सभी कार्यों को समय पर और सही तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण विकास की योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की जा सकें।इन प्रयासों से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को रोके रोजगार से जोड़े,बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भी तेजी आएगी।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...