Big Breaking: Patna में खान सर को पुलिस ने लिया हिरासत में

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा के पहले नोर्मलाईजेशन के विरोध में हजारों छात्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन में समर्थन देने आये खान सर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। खान सर को पुलिस लेकर गर्दनीबाग थाना ले गई है। खान सर के साथ ही पुलिस ने छात्र नेता दिलीप को भी हिरासत में लिया है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह हजारों छात्र बीपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बीपीएससी कार्यालय के समक्ष पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया और भीड़ को तितर बितर कर दिया था।

बीपीएससी कार्यालय के समक्ष लाठी चार्ज के बाद छात्र गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंच गए और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में पटना के दो चर्चित शिक्षक गुरु रहमान और खान सर भी गर्दनीबाग पहुंचे थे। गर्दनीबाग धरनास्थल पर खान सर ने कहा था कि जब तक आयोग नोर्मलाईजेशन के मामले में साफ नहीं कर देता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के इस प्रदर्शन को हम अंतिम समय तक अपना समर्थन देते हैं। शुक्रवार की शाम पुलिस ने खान सर को गर्दनीबाग धरना स्थल से हिरासत में ले लिया है और गर्दनीबाग थाना ले आई है। गर्दनीबाग थाना में छात्रों की बढती भीड़ को देख पुलिस उन्हें कहीं अन्यत्र शिफ्ट कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार बनेगा IT Hub, अब तक 1500 करोड़ से अधिक के निवेश…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Big Breaking Big Breaking Big Breaking

Big Breaking

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img