जिले में अपराधी के हौसले बुलंद, रेलकर्मी की पत्नी के गले पर चाकू रख की लूटपाट

मुंगेर : जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर स्थित रेलवे कॉलोनी के क्वाटर नंबर-745 ए में शुक्रवार देर रात्रि अपराधियों ने 20 हजार नगदी सहित तीन लाख 30 हजार रुपए के आभूषण लूट लिए। घटना के समय रेलकर्मी कपिल कुमार कार्यालय में थे। रेलकर्मी की पत्नी आरती कुमारी घर में अकेली थी। अचानक से दो अपराधी घर में घुसे और एक ने आरती के गले पर चाकू रख दिया और दूसरा घर का सभी सामान लूटपाट कर लिया। रेलकर्मी के अनुसार अपराधी 4 घंटे तक आरती के गर्दन पर चाकू रख रहे घर का सभी सामान इधर-उधर उलट-पुलट कर लूटपाट किया।

घटना की जानकारी देते हुए रेलकर्मी कपिल कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की रात आठ बजे वह ड्यूटी के लिए निकल गए थे। रात के लगभग एक बजे आरती ने फोन कर बताया कि दो नकाबपोश अपराधी क्वार्टर में घुसे और मेरे गले पर चाकू रखकर लूटपाट किया। अपराधी ने अलमारी का लॉक खुलवाया और उसमें रखी नगदी तथा सोना चांदी के आभूषण जिसमें मंगलसूत्र, हार, अंगूठी, कान की बाली, टीका और लॉकेट आदि लेकर फरार हो गए और मारपीट भी की। सूचना मिलने के बाद रेलकर्मी कपिल कुमार ड्यूटी से भागे-भागे क्वार्टर पहुंचे तो देखा की पत्नी काफी डरी एवं सहमी हुई थी।

यह भी देखें :

जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस की गश्ती दल ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। रेल कर्मी ने पुलिस को बताया कि लगभग एक घंटे तक अपराधी ने क्वार्टर का एक-एक छान मारने के बाद सभी सामान को लेकर दीवार फांद कर भाग गए। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए जमालपुर आदर्श थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े : युवक की कुएं में डूबकर मौत, भाई के साथ घूमने गए थे रिश्तेदार के घर

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Jharkhand Ration Card: राशन कार्ड बनवाने से पहले पूरे करें 6...

 झारखंड में नया राशन कार्ड बनवाने या सदस्य का नाम जोड़ने के लिए 6 दस्तावेज और हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर जरूरी किया...

Ranchi Crime: रॉक गार्डन के पास दिनदहाड़े CCL कर्मी का अपहरण,...

रांची के रॉक गार्डन के पास बाइक सवार CCL कर्मी मोहित कुमार सिन्हा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो घंटे में...

Rahul Gandhi Jharkhand Visit: नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे...

राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे। खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों से PESA नियमावली पर संवाद और रांची...