Bihar निवासी पूर्व सैनिक और शहीद सैनिकों के सम्मान में नीतीश सरकार ने लिया अहम फैसला

पटना: शनिवार को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सशस्त्र सेना के जवानों को बधाई दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार state एक्स सर्विसमैंन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर सैनिकों के लिए अनुग्रह राशि अब 11 लाख रूपये से बढ़ा कर 21 लाख रूपये कर दिया।

इसके साथ ही सशस्त्र सेना के सैन्य सेवा से विमुक्त दिव्यांग सैनिकों हेतु अनुग्रह अनुदान की राशि पचास हजार रूपये से बढ़ा कर दो लाख रूपये कर दिया जबकि बिहार निवासी शौर्य पुरस्कार विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की है।

 शौर्य पुरस्कार विजेताओं को दी जाने वाली राशि में परमवीर चक्र विजेता को दस लाख रूपये से बढ़ा कर 1 करोड़ रूपये, अशोक चक्र विजेता को आठ लाख रूपये से बढ़ा कर 75 लाख रूपये, महावीर चक्र विजेता को पांच लाख रूपये से बढ़ा कर 50 लाख रूपये, कीर्ति चक्र विजेता को चार लाख रूपये से बढ़ा कर 10 लाख रूपये, वीर चक्र विजेता को दी जाने वाली राशि दो लाख रूपये से बढ़ा कर नौ लाख रूपये कर दी गई।

इसके साथ ही शौर्य चक्र विजेता को मिलने वाली राशि डेढ़ लाख रूपये से बढ़ा कर आठ लाख रूपये, सेना, नौ सेना, वायु सेना मेडल (शौर्य) की राशि 75 हजार रूपये से बढ़ा कर 7 लाख रूपये, मेंशन इन डिसपैचेज की राशि पचास हजार रूपये से बढ़ा कर 6 लाख रूपये, सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल की राशि सात लाख रूपये बढ़ा कर साढ़े सात लाख रूपये, परम विशिष्ट सेवा मेडल की राशि डेढ़ लाख रूपये से बढ़ा कर साढ़े चार लाख रूपये कर दी गई।

उत्तम युद्ध सेवा मेडल की राशि तीन लाख रूपये से बढ़ा कर चार लाख रूपये, अति विशिष्ट सेवा मेडल की राशि एक लाख रूपये से बढ़ा कर साढ़े तीन लाख रूपये, युद्ध सेवा मेडल की राशि एक लाख रूपये से बढ़ा कर तीन लाख रूपये, सेना, नौ सेना, वायु सेना मेडल (विशिष्ट) की राशि 75 हजार रूपये से बढ़ा कर दो लाख रूपये, विशिष्ट सेवा मेडल की राशि पचास हजार रूपये से बढ़ा कर एक लाख रूपये कर दी है।

राज्य सरकार ने जिला सैनिक कल्याण कार्यलयों की संख्या में भी वृध्दि की है और अब 13 से बढ़ा कर 25 जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की स्वीकृति दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से भी पूर्व सैनिक, शहीद सैनिक के वीर नारी एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ अंशदान करने की अपील की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा- बिहार के प्रतिभा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं कुछ लोग…

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...