Advertisment

Bihar बोर्ड ने साल-2025 का जारी किया कैलेंडर, अध्यक्ष ने दी जानकारी

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने अभी थोड़ी देर पहले प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने साल 2025 के परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि एक फरवरी से इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो रहा है।  15 फरवरी 2025 तक परीक्षा चलेगा। वहीं मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। मार्च अथवा अप्रैल के दौरान परीक्षाफल का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद सप्लीमेंट्री और विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मई से जून के दौरान सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा।

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि राज्य के सभी डीएलएड शिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 27 फरवरी 2025 को किया जाएगा। आईटीआई की भाषा विषय की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को होगा। सिमुलतला वाशी विद्यालय के लिए कक्षा-11 में कक्षा की परीक्षा 25 जून को किया जाना है। कक्षा-6 के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर 2025 और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को होगा। 2025 में यूपी में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा होगी। उसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जो भी पुरस्कार की योजना 2025 से पुरस्कार राशि दुगनी हो जाएगी।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि टॉपर को दो लाख रुपए मिलेंगे। सेकंड टॉपर को डेढ़ लाख रुपए, तीसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख रुपए और इंटरमीडिएट में चौथे और पांच वे स्थान के लिए 30 हजार, मैट्रिक में चौथे से 10वीं के लिए 20 हजार दीजिएगा। इसके साथ ही सभी को लैपटॉप मिलेगा। इंटरमीडिएट और मैट्रिक के टॉपर के लिए छात्रवृत्ति योजना में भी 2025 से वृद्धि की जाएगी। मैट्रिक में टॉप 10 में स्थान रहने वाले को अगले दो वर्ष के लिए प्रतिमा दो हजार दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट के टॉप-5 के लिए भी छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई गई है, अपने प्रति माह 25 सौ रुपए दी जाएगी।

यह भी पढ़े : BSEB ने बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...