रिपुराज ब्रांड चावल के फैक्ट्री सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर IT की रेड

मोतिहारी : रिपुराज ब्रांड चावल के फैक्ट्री सहित रिपुराज से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स (IT) की छापेमारी आज भी जारी है। सात दिसंबर से चल रही छापेमारी में फैक्ट्री सहित आवास, कार्यालय से लेकर रिपुराज ब्रांड चावल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय पर भी इनकम टैक्स ने दबिश दिया है। रिपुराज के चार्टर्ड अकाउंटेंट के रक्सौल और मोतिहारी शहर के मिस्कोट मोहल्ला के कार्यालय में छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।

उत्तर बिहार के बड़े राइस मिल रिपुराज के फैक्ट्री में तीन दिनों से इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। यह फैक्ट्री पूर्व मंत्री के रिश्तेदार का बताया जाता है जो वर्तमान में बीजेपी के विधायक भी हैं जहां छापेमारी चल रही है। छापेमारी के दौरान सभी कर्मी फैक्ट्री के अंदर ही है। किसी को बहार नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसके साथ ही सभी कर्मियों के मोबाइल और आधार कार्ड को जब्त कर लिया गया है और तीन दिनों से पूछताछ और जांच की कार्रवाई चल रही है।

यह भी देखें :

बताया जाता है कि आईटी विभाग को सूचना मिली की महज कुछ दिनों में ही इस फैक्ट्री के मालिक ने अचूक संपति कमा लिया है जिसके बाद ये बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है। विभाग ने बाराती के रूप में इस फैक्ट्री में एंट्री किया है और अभी छापेमारी जारी है। विभाग ने इस फैक्ट्री के चार्टर्ड एकांउंटेट आनंद कुमार के मोतिहारी स्थित आवास पर भी छापेमारी किया है जहां से अधिकारियों ने एकांउंटेट के कम्यूटर हार्डडिस्क को भी जब्त कर लिया है।

रिपुराज ब्रांड चावल के फैक्ट्री सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर IT की रेड

आपको बता दें कि केंद्रीय एजेंसियां लागतर पूछताछ कर रही है। सूचना ये भी मिल रही है कि आए से अधिक संपत्ति मामले में टीम को कुछ उपलब्धि भी मिली है लेकिन छापेमारी जारी है। इस लिए कोई अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : Patna में Digital अरेस्ट, साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड डॉक्टर को 2 दिन बनाया बंधक

सोहराब आलम की रिपोर्ट

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...