मोतिहारी : प्रशासन को मुंह चिढ़ाती यह वीडियो पूर्वी चंपारण जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे भारतीय किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाले यूरिया खाद की तस्करी कर नेपाल पहुंचा जा रहा है। एक तरफ भारतीय किसानों में इस यूरिया खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। 266 रुपए के दर में मिलने वाले इस यूरिया खाद को भारतीय किसान 400 से 450 रुपए में खरीद रहे है।
वहीं दूसरी ओर रोज हजारों बोरा यूरिया तस्करी कर नेपाल पहुंचाया जा रहा है। लोगों को कहना है कि सीमा क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन के मिली भगत से खुले आम यूरिया खाद की तस्करी होती है। तैनात टोपी वाले के सहयोग से राजस्व का चुना लगाया जाता है। ऐसा नहीं कि यह पहली बार है, फिर भी मिली भगत के कारण स्थानीय प्रशासन चुपी साधी हुई है।
राजीव रंजन की रिपोर्ट

















