Jharkhand Politics : हेमंत है तो अपराधियों और हत्यारों को हिम्मत है-बाबूलाल का बड़ा आरोप…

Jharkhand Politics

Ranchi : नामकुम में हुए जमीन कारोबारी के हत्या के बाद सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट डालते हुए कहा कै कि जबतक हेमंत सरकार है तबतक अपराधियों और हत्यारों को हिम्मत है।

ये भी पढे़ं- Nirsa Breaking : गोपीनाथपुर कोलियरी में लोगों का हंगामा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात… 

8up min 22Scope News

Jharkhand Politics : 5 सालों में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है

आगे उन्होंने कहा कि राज्य में जमीन कारोबारियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही हत्याओं से प्रदेशवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले 5 सालों में हेमंत सरकार के नेतृत्व में जिस तरह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है उससे रांची सहित पूरे राज्य में खौफ का माहौल बना हुआ है। पिछले 5 सालों में ही सिर्फ राजधानी रांची में करीब 50 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

ये भी पढे़ं-Ranchi firing : जमीन कारोबारी हत्या मामले में 4 हिरासत में, एक फोन पर घर से निकले थे… 

कल हुई जमीन कारोबारी मधु राय की निर्मम हत्या ने न केवल रांची, बल्कि पूरे राज्य को दहला दिया है। सरेआम एक व्यक्ति पर गोलियों की बौछार और पुलिस की नाकामी ने साफ कर दिया है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। जमीन विवाद सिर्फ अब केवल सामान्य झगड़ा नहीं रहा, बल्कि लोगों की जान लेने वाला खूनी खेल बन गया है।

नींद से जागे हेमंत सरकार

आगे उन्होंने कहा कि आखिर कब तक झारखंड के लोग डर के साए में जीते रहेंगे ? कब तक निर्दोष लोग मारे जाते रहेंगे ? शासन और प्रशासन कब तक ऐसी घटनाओं पर अपनी आँखें मूंदे रहेगा ? राज्य में बेकसूर लोगों की हत्याएं एक बड़ी मानवीय चिंता का विषय बन चुकी है। बाबूलाल ने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए और जमीन के नाम पर चल रहे इस खूनी खेल का अंत हो। इसके लिए जरूरी है कि हेमंत सरकार नींद से जागे और गंभीर होकर सुरक्षा के ठोस कदम उठाए।

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...