Dhanbad : धनबाद के जगजीवन नगर में आज सांसद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसमें पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सांसद ढुल्लु महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो, जिला अध्यक्ष महानगर, श्रवण राय, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी प्रकाश लाटा उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-Giridih Crime : बकाया जमा नहीं करोगे तो काट देंगे कनेक्शन, तीन साइबर ठग गिरफ्तार…

सांसद कार्यालय से धनबाद लोकसभा अंतर्गत धनबाद के चार विधानसभा क्षेत्र धनबाद, झरिया, सिंदरी और निरसा क्षेत्र का संचालन किया जाऐगा। अन्य दो विधानसभा क्षेत्र बोकारों और चंदनक्यारी के लिए जल्द ही चंदनक्यारी या बोकारों में भी सांसद कार्यालय खोला जाएगा।
ये भी पढ़ें-Ranchi Accident : बोरिंग गाड़ी ने साईकल सवार को कुचला, मौत के विरोध में ग्रामीणों ने कर दिया…
जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा-ढुल्लू महतो
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद में कार्यालय खोलने से जनता से सीधा संपर्क रहेगा और जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। सांसद कार्यालय के इस उद्घाटन के अवसर धनबाद विधायक को छोड़कर भारी संख्या में भाजपा के समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



















