लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

185
लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी
Advertisment

अररिया : अररिया जिला बाल संरक्षण इकाई व महिला एवं बाल विकास निगम समाज कल्याण विभाग द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी अररिया समाहरणालय परिसर से निकाला गया जहां अधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रभात फेरी चांदनी चौक और काली बाजार होते हुए शहर के कई मुख्य मार्ग होते हुए पुनः अररिया समाहरणालय में समाप्त हुआ।

Advertisment

इस प्रभात फेरी में अररिया जिले के कई अधिकारी, आईसीडीएस, डीपीओ, सीडीपीओ और एलएस सेविका सहित कई अन्य लोग भाग लिए। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) मंजुला कुमारी और जिला बाल संरक्षण इकाई के शंभू कुमार सहित कई अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि समाज में बेटे को लोग ज्यादा मानते हैं और बेटियों को कम मानते हैं। ऐसा गलत है, बेटा और बेटी दोनों एक समान है, दोनों में भेदभाव करना गलत है।

यह भी पढ़े : जीत की खुशी मातम में बदली, सात साल के बच्चे की मौत

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Advertisement