मुंगेर : मुंगेर अंग महोत्सव सह जिला स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर की गई। प्रभात फेरी में कई स्कूलों के बच्चों सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और अधिकारियों ने भाग लिया। पोलो मैदान से प्रभात फेरी को एडीएम मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रभात फेरी नगर का भ्रमण करते हुए पुन: पोलो मैदान पहुंची। जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। मौके एडीएम कई अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे। प्रभात फेरी के बाद पोलो मैदान में बने आयोजन स्थल के मंच पर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत की जाएगी।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

















