साला-बहनोई ने साइबर DSP को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का किया प्रयास, 9 गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां साइबर थाने की पुलिस ने साइबर डीएसपी को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले साला और बहनोई सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके पास से 19 मोबाइल, चार सिम कार्ड, दो मोटरसाइकिल, एक फोर व्हीलर, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो वोटर आईडी कार्ड, छह पासबुक और एक चेक बुक सहित अन्य सामान बरामद किया है।

Best GPS in India

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने प्रेसवार्ता कर बताया कि साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के सरकारी नंबर पर रिलायंस बजाज फाइनेंस के नाम पर सस्ते लोन दिलाने के लिए अपराधियों के द्वारा कॉल किया गया। इसके बाद साइबर डीएसपी ने एसआईटी टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े : चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की चार बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...