Bokaro Accident : ड्यूटी जा रहे बाइक सवार को फॉर्चूनर ने कुचला, मौत के बाद परिजनों में बवाल

Bokaro Accident : बोकारो के बालीडीह सड़क दुघर्टना में रवि वर्णवाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। मृतक रवि वर्णवाल बालीडीह नरकरा क्षेत्र स्थित एनएच 23 का रहने वाला था। मौत से नाराज मृतक के परिजनों व स्वजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 23 जाम कर दिया। जिसके बाद फोरलेन की दोनों सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई।

Best GPS in India

ये भी पढ़ें- Breaking : विशेष सत्र के पहले दिन सीएम हेमंत सोरेन सहित इन नेताओं ने ली शपथ… 

घटना की सूचना मिलने के बाद बालीडीह थाना पुलिस सड़क जाम पर बैठे परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। बताया जाता है कि रवि वर्णवाल बियाडा क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अपनी अपाची बाइक (JH 09BA 4120) से ड्यूटी जा रहा था इसी दौरान एनएच 23 पर जैनामोड़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही फोर्च्यूनर (JH 10AM 1000) कार ने बालीडीह पेट्रोल पंप के निकट, उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Bokaro Accident : दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते स्थानीय ग्रामीण
Bokaro Accident : दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते स्थानीय ग्रामीण

Bokaro Accident : कार ने ऑटो को भी लिया चपेट में

कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक के साथ दुर्घटना के बाद भी कार फोरलेन के दूसरी सड़क पर जंप कर जा पहुंचा, जहां एक वाहन ने ऑटो को भी चपेट में ले लिया। घायल ऑटो चालक सहित लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Love Affair : पति का था अफेयर, पत्नी ने खाया जहर… 

वहीं इस घटना में घटनास्थल पर ही रवि की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा के बाद फॉर्च्यूनर कार का चक्का ब्लास्ट कर गया। कार सवार को भी थोड़ी बहुत चोट लगी है। बालीडीह थाना पुलिस कार को थाना ले गई। बताया जाता है कि आज रवि के नानी का दशकर्मा श्राद्ध है। इसी बीच रवि वर्णवाल की दर्दनाक मौत से पूरा परिवार सहम उठा। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय ग्रामीणों तथा परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Best GPS in Jharkhand

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...