पटना: बिहार की नीतीश सरकार ने बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिहार सरकार ने लोगों से भी राय मांगा था जिसके आधार पर विकसित बिहार @2047 से संबंधित रोड मैप बनाया जा सके। राज्य सरकार के आह्वान पर पूरे राज्य में सबसे अधिक राय औरंगाबाद से राज्य सरकार को मिली जबकि सबसे कम कैमूर से। विकसित बिहार @2047 के लिए राय देने वाले जिलों में पटना टॉप फाइव में भी शामिल नहीं हो सका।
रायसुमारी में सबसे पहला स्थान औरंगाबाद का रहा जहां से 156231 लोगों ने अपने राय भेजे तो दूसरे स्थान पर गया रहा जहां से 100531 लोगों ने अपने राय भेजे। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर 99133 राय के साथ नवादा, चौथे स्थान पर 50374 राय के साथ जहानाबाद और 48939 राय के साथ अरवल पांचवें स्थान पर रहा। राजधानी पटना के मात्र 38087 लोगों ने ही अपने राय भेजे जबकि मुजफ्फरपुर से 13456 लोगों ने। बता दें कि राज्य सरकार के आह्वान पर कुल 702922 लोगों ने अपने अपने राय भेजे।
जिलावार राय देने वालों की संख्या
अररिया – 1572, बांका – 19038, बेगूसराय- 1832, भागलपुर- 19632, भोजपुर- 3100, बक्सर- 1157, दरभंगा- 5581, गोपालगंज- 1247, जमुई- 7731, कैमूर- 636, कटिहार- 1800, खगड़िया- 2676, किशनगंज- 2047, लखीसराय- 935, मधेपुरा- 5381, मधुबनी- 3016, मुंगेर- 2028, नालंदा- 9400, पश्चिम चंपारण- 1131, पूर्वी चंपारण- 1022, पूर्णिया- 3694, रोहतास- 1626, सहरसा- 9433, समस्तीपुर- 2966, सारण- 44424, शेखपुरा- 2169, शिवहर- 4648, सीतामढ़ी- 2306, सिवान- 9347, सुपौल- 18996 और वैशाली- 5598
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
Bihar Bihar Bihar
Bihar
Highlights



















