नई दिल्ली : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का मंगलवार तड़के 2.45 बजे बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। कृष्णा तीन बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
आपको बता दें कि एसएम कृष्णा जिनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था। उनका जन्म एक मई 1932 को मांड्या जिले के सोमनाहल्ली गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मैसूरु में प्राप्त की। उन्होंने बेंगलुरु के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। वे फुलब्राइट स्कॉलर भी रहे। कृष्णा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मांड्या से विधायक के रूप में की थी। 1962 में वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते थे। 1964 में उन्होंने प्रेमा से शादी की।
यह भी पढ़े : तिरहुत स्नातक उपचुनाव : निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने बनायी जबरदस्त बढ़त
यह भी देखें :



















