पेट ठीक रखना है तो इन 6 चीजों के सेवन से करें परहेज

हम क्या खाते हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ता हैं। पेट हमारे शरीर का वो महत्वपूर्ण अंग हैं जिस के वजह से हम अपने शरीर के सभी अंग को स्वस्थ्य रख सकते हैं। हमारा पेट कई तरह के एंजाइम को रिलीज करता है, जो हमारे पांचन तंत्र को सही करने का काम करता हैं। जो पाचन तंत्र को सुचारु रखता हैं। वही अगर आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्या हो तो, आपको इन चिजों से करना होगा परहेज।  

1. बिना धोएं सब्जियां और फल
खाने से पहले फल और सब्जियों को अच्छे से धो लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों और सब्जियों की सतह में हानिकारक पेस्टिसाइड्स और फर्टिलाइजर हो सकते हैं।और ऐसे में अगर आप सब्जियों और फलों को धोकर नहीं खाते हैं तो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है. 

2. कम पका सीफूड और मांस
डाइट एक्सपर्ट के अनुसार, अधपका मांस और सीफूड खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि इसमें जर्म और बैक्टीरियां होते हैं। अधपके मीट और सीफूड खाने से फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

3. कच्चे दूध का सेवन
ऐसा देखा गया हैं की कई बार डायरी प्रोडक्ट्स खाने से भी पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। कच्चा दूध पीने से अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए दूध से बनी चीजों से कुछ देर के लिए परहेज करें।

4. चाय और कॉफी का सेवन
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो चाय और कॉफी से परहेज करें, क्योंकि इनमें काफी ज्यादा कैफीन होता है। और कैफीन की अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. इससे अपच के साथ गैस की समस्या हो सकती है।

5. नमक और चीनी का सेवन
खाने पीने के पदार्थों में चीनी और नमक का सेवन भी सिमित मात्रा में करें। इन चीजों का अधिक सेवन भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है।

6. मसालेदार खानों से करे परहेज
अधिक मात्रा में मसालों का सेवन करना भी नुकसानदायक होता है. अधिक मसाले वाली भोजन से परहेज करें, क्योंकि ये चीजें पेट की समस्या को बढ़ा सकती हैं. इसकी वजह से गैस, अपच, जल आदि की समस्या हो सकती है।

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...