सरिया में लगभग 27 घंटे बाद NDRF की टीम ने तालाब से निकाला युवक का शव

बगोदर/सरिया. सरिया थाना के सामने स्थित मैनेजर तालाब में मंगलवार को एक युवक डूब गया था, जिसे आज NDRF की टीम ने खोज लिया है। आज करीब 2 बजे देवघर से NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटना के लगभग 27 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने तालाब से युवक का शव निकाला। इसके बाद शव को सरिया थाना लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को गिरिडीह ले जाया गया।

सरिया में लगभग 27 घंटे बाद मिला युवक का शव

युवक कोडरमा जिले के जयनगर थाना इलाके के ग्राम जदुडीह निवासी सुबोध राणा का लगभग 22 वर्षीय पुत्र मोहित राणा बताया जा रहा है। वह चार दिन पहले अपने ननिहाल आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे वह मैनेजर तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान यह घटना हुई। इसके बाद बेरमो से कुछ तैराक को आज सुबह बुलाया गया, लेकिन युवक को नहीं खोजा जा सका है।

वहीं युवक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ टीम भी बुलायी गयी है। घटना के लगभग 27 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने तालाब से युवक का शव निकाला।

राज रवानी की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...