मामा घर आया युवक नहाने के दौरान तालाब में डूबा, खोजबीन जारी

बगोदर/सरिया. तालाब में नहाने के दौरान एक युवक के गहरे पानी में डूब जाने का मामला सामने आया है। घटना सरिया थाना के सामने स्थित मैनेजर तालाब की है। युवक कोडरमा जिले के जयनगर थाना इलाके के ग्राम जदुडीह निवासी सुबोध राणा का लगभग 22 वर्षीय पुत्र मोहित राणा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वह चार दिन पहले अपने ननिहाल आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे वह मैनेजर तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान यह घटना हुई। इसके बाद बेरमो से कुछ तैराक को आज सुबह बुलाया गया, लेकिन युवक को अभी तक नहीं खोजा जा सका है।

वहीं युवक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ टीम भी बुलायी गयी है। तकरीबन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक को नहीं खोजा जा सका है।

राज रवानी की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...