नदी में पैर फिसलने से डूबे युवक, 16 घंटे बाद पहुंची NDRF की टीम

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली में सिकरहना नदी में पैर फिसलने से एक युवक डूब गए। डूबने के 16 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम पहुंची। इसे लेकर गांव वालों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार घटना को लेकर सुगौली सीओ को फोन किया जा रहा है लेकिन सीओ साहेब फोन नहीं उठा रहे थे। बताया जाता है कि डुबने वाला‌ युवक लालाबाबू सहनी सुकुल पाकड़ बेलवतिया वार्ड नंबर-सात का निवासी है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर खोजबीन कर रही है अभी तक युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि सिकरहना नदी के पास भारी संख्या में लोग और पुलिस बल भी मौजूद है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा, प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार व उम्मीदवार ज्ञानती देवी की मौत… 

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

साप्ताहिक राशिफल (23 नवंबर से 29 नवंबर 2026): मेष से मीन...

23 नवंबर से 29 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 23 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

भगवान बुद्ध के विचार आने वाले 2500 वर्षों तक रहेंगे प्रासंगिक,...

पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया को युद्ध और...