Advertisment

विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये प्रति माह

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो दिल्ली की सभी महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिये जाएंगे। साथ ही आज दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये देने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारी सरकार ने दिल्ली की हर महिला को हजार रुपये देने की योजना शुरु कर दी है। चुनाव के बाद हम दिल्ली की हमारी सभी माताओं-बहनों को हर महीने 2100 रुपये उनके अकाउंट में देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने आज अपना वादा पूरा किया। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये देने का प्रस्ताव पास किया।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण कल से शुरू होगा। उन्होंने कहा, “मैंने पहले हर महिला को 1000 रुपये देने का वादा किया था। लेकिन कुछ महिलाएं मेरे पास आईं और कहा कि महंगाई के कारण 1000 रुपये पर्याप्त नहीं होंगे। इसलिए सभी महिलाओं के खाते में 2100 रुपये जमा किए जाएंगे। यह प्रस्ताव पारित हो गया।”

इस साल मार्च में तत्कालीन केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री सम्मान योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की थी। आज अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना दिल्ली सरकार के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि इसे मासिक वित्त पोषण से लाभान्वित होने वाली माताओं और बहनों का आशीर्वाद मिलेगा।

कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल 13 सितंबर को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था। इसके चार दिन बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए जनवरी 2025 में चुनाव होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी ने अब तक चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की दो सूची जारी की है।

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...