Delhi Assembly Election: दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये, बीजेपी का चुनावी वादा

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर बीजेपी ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है। बीजेपी ने चुनावी घोषणा करते हुए कहा है कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये हर महिला को दिए जाएंगे। गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये दिए जाएंगे।

Delhi Assembly Election: गर्भवती महिला को 21000 रुपये मिलेंगे

चुनावी घोषणा को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये हर महिला को दिए जाएंगे। इस योजना को पहली ही कैबिनेट में पारित किया जाएगा। गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी और होली एवं दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएगी और हर गर्भवती महिला को 21000 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि लगभग 1 लाख 80 हजार फीडबैक हमें मिले हैं। 12 हजार छोटी-बड़ी सभाओं के माध्यम से चर्चा की गई और 41 LED Vans के माध्यम से विचार एकत्र किए गए हैं। दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा।

Delhi Assembly Election: 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर

उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि दिल्ली में सरकार बनने पर प्रथम कैबिनेट में हम आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में पूरी तरह लागू करेंगे और इसके साथ ही हम दिल्ली सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता देंगे। यानी कुल 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर दिल्लीवासियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना ऑब्जेक्टिव बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।

Delhi Assembly Election: मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी

उन्होंने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है’। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती थी कि उन्होंने क्या कहा था। लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र’ में परिवर्तित हो गया है। संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...