डी गुकेश ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीता विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब

Desk. खबर खेल जगत से है। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप मैच के निर्णायक मुकाबले में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हरा दिया है। साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन का इतिहास रचा है। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में यह चैंपियनशिप का खिताब जीता है। इसके साथ ही वे विश्वनाथन आनंद के बाद शतरंज विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

डी गुकेश ने रचा इतिहास

डी गुकेश ने रूसी दिग्गज गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा। कास्पारोव ने 1985 में 22 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने थे। गुकेश और डिंग गुरुवार को मैच के अंतिम गेम में 6.5 अंकों के साथ बराबरी पर थे। 14वां गेम, जिसमें डिंग ने सफेद मोहरों से खेला, ऐसा लग रहा था कि ड्रा होना तय है। इस बीच डिंग ने 53वीं चाल में एक महत्वपूर्ण गलती नहीं कर दी। डिंग पर दबाव बनाए रखने की गुकेश की रणनीति अंततः सफल रही।

गुकेश ने 7.5-6.5 के अंतिम स्कोर के साथ चैंपियनशिप जीती। इस जीत ने गुकेश को शतरंज के इतिहास में 18वां विश्व चैंपियन और सबसे कम उम्र का चैंपियन भी बना दिया। डिंग का लक्ष्य मैच को टाईब्रेकर में ले जाना था, लेकिन गुकेश के सटीक खेल का प्रदर्शन करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...