Nativity Play, कैरोल गायन तथा क्रिसमस उत्सव का आयोजन

176
Nativity Play
Nativity Play, कैरोल गायन तथा क्रिसमस उत्सव का आयोजन
Advertisment

Nativity Play

पटना: द ऑल इंडिया एंग्लो इंडियन एसोसिएशन की पटना शाखा ने शुक्रवार को 15वीं एनथोनी वाल्टर पेरी मेमोरियल अंतरविद्यालय क्रिसमस कैरोल गायन प्रतियोगिता का आयोजन संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल, दीघा, पटना में किया। प्रतियोगिता में पटना के प्रतिष्ठित संस्थानों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। येशु क्रिस्ट के जन्म पर आधारित नेटिवीटी प्ले की प्रस्तुति संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल के बच्चों ने बड़े ही मोहक अंदाज में की। सेन्टा क्लॉज के सेन्टा कॉल्ज के रूप में एक विद्यार्थी सौरभ कुमार जिंगल बेल्स की धुन पर थिरकता हुआ सभागार में प्रस्तुत हुआ और बच्चों और शिक्षकों के बीच मिठाईयाँ वितरित की। आर्कबिशप सेबास्टियन कल्लूपुरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

Advertisment

ग्रेसी ऐन्जल, संदामाला रामरूप, रेवरेण्ड कोसम रामरूप, रेवरेण्ड सिबू पी. एलेक्स और फादर मार्टिन आनंद कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। निक ऐन्जल, सिस्टर प्रीती लकड़ा और रेवरेण्ड आनन्द कुमार प्रसाद प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मौजूद थे। विद्यार्थियों ने कैरोल ‘जॉय टू द वर्ल्ड की धुन पर सिक्वेन्स नृत्य की प्रस्तुति भी की। अपने स्वागतीय संबोधन में अध्यक्ष गरेण्डा गॉल्स्टन ने कैरोल गायन की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा बताया कि क्रिसमस त्योहार का कैरोल गायन से गहरा संबंध है।

2 20 22Scope News

प्राचीन काल में लोग अलाव जलाकर क्रिस्त जयन्ती के उपलक्ष्य में गीत गाते थे और यह पद्धति धीरे-धीरे कौरोल का रूप बनती गयी। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों को गिनाया तथा कहा कि पूरे देश में संगठन की 66 शाखाएं कार्यरत है जिनका मुख्यालय नई दिल्ली में अवस्थित है जिसकी स्थापना सन् 1876 में हुई थी। मुख्य अतिथि आर्कविशप संबास्टियन कल्लूपुरा ने उपस्थित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने अपने क्रिसमस संदेश में यह कहा कि हमें दुनिया में शांति के लिए प्रयासरत रहकर एक दूसरे की गलतियों को माफ कर साधारण जीवन व्यतीत करने की आवश्यकता है। हमें एक दूसरे से स्नेह तथा आदर के साथ जीने का प्रयास करना चाहिए। संगठन की सचिव सैण्ड्रा ईलिस ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर मोना डेविड, कारलाईल पीटर, ग्रेग गॉल्स्टन, मारलन ईलिस, मरीना डीसील्वा, डीनीश फलेमिंग, रोनाल्ड स्टार्क, विन्सेन्ट नाशकर, ग्रेसी नाशकर, माल्कम स्टार्क, विनेशा स्टार्क आदि मौजूद थे।

3 10 22Scope News

कैरोल प्रतियोगिता को छः श्रेणी में बांटा गया था जिसमें अंग्रेजी कैरोल के सीनियर वर्ग में संत कैरेंस हाई स्कूल प्रथम रहा जबकि द्वितीय संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर संत कैरेंस प्राइमरी स्कूल, दूसरे स्थान पर डॉन बोस्को अकेडमी और तीसरे स्थान पर डोमिनिक पब्लिक स्कूल रहा और वहीं शिक्षक वर्ग में डॉन बोस्को एकेडमी पहले, संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल दुसरे और डोमिनिक पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

इसके साथ ही हिंदी कैरोल में सीनियर वर्ग में संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल पहले, डॉन बोस्को स्कूल दुसरे और नोट्रेडैम एकेडमी तीसरे स्थान पर रहा जबकि जूनियर वर्ग में डोमिनिक पब्लिक स्कूल पहले, संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल दुसरे और तीसरे स्थान पर डॉन बोस्को एकेडमी तीसरे स्थान पर रहा वहीँ शिक्षक वर्ग में संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल पहले, डॉन बोस्को स्कूल दुसरे और डोमिनिक पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   नहीं रद्द होगी BPSC Exam, अध्यक्ष ने कहा ‘उद्दंडता करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई’

Nativity Play Nativity Play Nativity Play Nativity Play Nativity Play Nativity Play Nativity Play Nativity Play

Nativity Play

Advertisement