BPSC Exam: हंगामे ने ली केन्द्राधीक्षक की जान, डीएम ने यूं ही नहीं चलाया था थप्पड़…

पटना: शुक्रवार को राज्य के 36 जिलों के 912 सेंटर पर बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पटना के एक सेंटर पर अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगा कर हंगामा किया। हंगामा की जानकारी मिलने के बाद पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा समेत बीपीएससी के कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर अभ्यर्थियों को समझाने में जुट गए। अभ्यर्थी अधिकारी की बात सुनने मूड में नहीं थे और वे परीक्षा केंद्र के बाहर सड़क जाम करने लगे।

इस बीच एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ जिसमें देखा जा रहा है कि पटना के जिलाधिकारी ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जिलाधिकारी पर सवाल उठने लगा कि आखिर उन्होंने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ क्यों मारा। मामले में अब जिलाधिकारी कार्यालय ने अपनी तरफ से सफाई दी है। जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से जारी एक सूचना के अनुसार पटना के बापू सभागार में अभ्यर्थियों के हंगामा के दौरान एक अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक राम इक़बाल सिंह को हार्ट अटैक हो गया था साथ ही एक अन्य महिला परीक्षार्थी भी बेहोश हो गई थी।

इस दौरान प्रशासन इन दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की कोशिश कर रहा था लेकिन इस दौरान अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर सड़क जाम कर दिया था। प्रशासन के समझाने के बावजूद सड़क जाम कर रहे अभ्यर्थी एंबुलेंस तक नहीं जाने दे रहे थे। इस वजह से डीएम ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मारा था। डीएम कार्यालय से यह भी जानकारी दी गई कि अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक राम इक़बाल सिंह को किसी तरह अस्पताल तो पहुंचा दिया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी और उनकी मौत हो गई जबकि महिला परीक्षार्थी का इलाज के बाद स्थिति ठीक हो गया।

जिलाधिकारी कार्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारी के हाथ चलाने का मकसद किसी अभ्यर्थी को थप्पड़ मार कर आहत करने की नहीं थी। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय ने यह कहा है कि सुनियोजित ढंग से अफवाह फैला कर व्यवस्था भंग करने वाले को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   नहीं रद्द होगी BPSC Exam, अध्यक्ष ने कहा ‘उद्दंडता करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

BPSC Exam BPSC Exam BPSC Exam BPSC Exam

BPSC Exam

Ranchi-Alipurduar Puja Special Train: दुर्गापूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत, 12...

दुर्गापूजा की भीड़ को देखते हुए रांची-अलीपुरद्वार साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। जानें रूट, समय और प्रमुख स्टेशनों की...

Jharkhand Weather: रांची सहित 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश,...

 झारखंड में 26 जून तक 997.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से सिर्फ 1% कम है। रांची सहित 11 जिलों में सामान्य से अधिक...

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...