स्मैकर के खिलाफ छापेमारी, अवैध सामान बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

जहानाबाद : जहानाबाद स्मैकर के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस दरम्यान 35 पुड़िया स्मैक भी बरामद हुआ। एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के पंचमहला मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा चोरी छिपे शराब एवं स्मैक बेचने का कारोबार कर रहे है। इस सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर रात्रि छापेमारी किया गया लेकिन मौके से कुछ लोग फरार हो गए। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन लोगों के पास से 35 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है।

इस सिलसिले में नगर थाना में तीन प्राथमिक की दर्ज कराई गई है, जिसमें 10 लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। सभी के खिलाफ छाप्मारी की जा रही है। जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के लोगों द्वारा लगातार पुलिस को सूचना दिए जा रही थी। इस इलाके में नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया जहां से यह बरामदगी किया गया।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि शहर में जो लोग भी नशीली पदार्थ का तस्करी कर रहे हैं उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और जल्द से जल्द करवाई किया जाएगा। जहां भी ऐसी सूचना प्राप्त होगी उन लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार किया जाएगा। शहर में एक गिरोह सक्रिय है, जो अवैध रूप से नशीली पदार्थ तस्कर करते हैं। जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चे भी नशा करने की आदी बनते जा रहे हैं और कई तरह की घटना को भी अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, युवक की गला रेतकर हत्या

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...