पाकुड़ : नगर थाना पुलिस ने शहर के बड़ी अलीगंज में छापेमारी कर अवैध लॉटरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी अलीगज में छापेमारी कर चंचकि गांव निवासी कमरुल शेख को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार कमरुल के पास से पुलिस ने 2310 पीस अवैध लॉटरी को बरामद किया है. गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है. छापेमारी टीम में सअनि शिवशंकर भगत, सुरेंद्र उपाध्याय सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
रिपोर्ट : चंदन

















