बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में दोस्ती कलंकित हो गई जब एक दोस्त ने ही दोस्त को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की है जबकि घायल की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी चीकू कुमार के रूप में की गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों में रूपये के लेनदेन में कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद एक दोस्त ने उसे गोली मार दिया। मामले घायल चीकू कुमार ने बताया कि मेरे दोस्त का कुछ रुपया बकाया था। हम कहीं से आ रहे थे तभी उसने गोली मार दी। गोली लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर चकिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Patna में बड़ी लूट की घटना अंजाम देने की फ़िराक में था कुख्यात अजय राय, पहले ही मारा गया
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai
Begusarai
Highlights


