Patna में बड़ी लूट की घटना अंजाम देने की फ़िराक में था कुख्यात अजय राय, पहले ही मारा गया

पटना: शुक्रवार की देर रात राजधानी Patna में अंतर्राज्यीय अपराधी अजय राय एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। मृतक कुख्यात छपरा, गोपालगंज, आरा समेत बिहार के बाहर भी कई बैंक और दुकानों में लूट की घटना में वांछित था। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कुख्यात के पटना स्थित ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुख्यात अपराधी अजय राय ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एसटीएफ के एक अधिकारी जख्मी हो गए। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात को भी गोली लग गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

मामले में एसटीएफ के डीआईजी विवेकानंद ने बताया कि उक्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु विशेष कार्य बल के विशेष टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर लगातार कार्य किया जा रहा था। जिसके आलोक में 13 दिसंबर को बिहार एसटीएफ के विशेष टीम को सूचना मिली कि उक्त अपराधकर्मी पटना जिला के जक्कनपुर थानान्तर्गत संजय नगर मोहल्ला में किसी किराये के मकान में रह कर किसी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

उक्त सूचना को जक्कनपुर थाना के साथ साझा करते हुए सत्यापन किया गया। जक्कनपुर थानान्तर्गत संजय नगर मोहल्ला के 10 नंबर रोड में दिनेश कुमार सिंह के मकान में सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में बिहार एसटीएफ एवं पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र के साठ सेमरिया खुर्द निवासी अजय राय पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उक्त अपराधी पर छपरा, गोपालगंज, आरा जिला एवं हरियाणा राज्य के पलवल थाना में 09 से अधिक डकैती, हत्या, लूट से संबंधित गंभीर कांड दर्ज है।

 उक्त अपराधी अजय राय की गिरफ्तारी हेतु बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के द्वारा राज्य के छपरा, गोपालगंज, भोजपुर, वैशाली, पटना एवं समस्तीपुर जिला के कई जगहों पर लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी बीच बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि उक्त अपराधी अजय राय पटना जिला के जक्कनपुर थानान्तर्गत संजय नगर मोहल्ला के किसी मकान में छुपकर रह रहा है। यह भी सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपराधी पुनः किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसकी सूचना जक्कनपुर थाना को दी गई।

उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु जक्कनपुर थानान्तर्गत संजय नगर मोहल्ला में बिहार एसटीएफ एवं पटना पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान में जक्कनपुर थानान्तर्गत संजय नगर मोहल्ला के 10 नंबर रोड में दिनेश कुमार सिंह के मकान में सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में पुलिस को देखकर उक्त अपराधी अजय राय ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके उपरांत आत्म रक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उक्त अपराधी अजय राय को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया, जिसकी मृत्यु अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गयी। इसके गैंग के अन्य साथी भागने में सफल रहे।

पुलिस मूठभेड़ में बिहार एसटीएफ के एक पुलिस अवर निरीक्षक घायल हो गये, जिसका स्थानीय अस्पताल में ईलाज चल रहा है। उक्त घटना के संबंध में जक्कनपुर पुलिस के द्वारा विधिवत् कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने एक लोडेड 9 एमएम का रेगुलर पिस्टल, एक लोडेड देशी पिस्टल, 8 एमएम का 6 जिंदा कारतूस, .65 एमएम का पांच जिंदा कारतूस, काफी संख्या में गोली, एक मोबाइल और दो आधार कार्ड बरामद किया है।

कुख्यात अपराधी अजय राय द्वारा वर्ष 2008 से लगातार लूट एवं डकैती जैसे अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। नवम्बर-2023 में गरखा थानान्तर्गत फाईनेंस कम्पनी से 10 (दस) लाख रूपये की लूट में उक्त अपराधी शामिल एवं वांछित था। दिसम्बर-2023 में भोजपुर जिला के नवादा थानान्तर्गत एक्सिस  बैंक से 19 (उन्नीस) लाख रूपये की लूट की घटना में उक्त अपराधकर्मी शामिल एवं वांछित था।

वर्ष 2021 में हरियाणा राज्य के पलवल थानान्तर्गत एक्सिस बैंक से 95 लाख रूपये की लूट की घटना में शामिल एवं वांछित था। उक्त अपराधी द्वारा सुपारी लेकर वर्ष 2017 में सारण जिला के गरखा थानान्तर्गत वकील रमेन्द्र शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बिहार पुलिस का अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स अभियान जारी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Tejashwi के झांसे में नहीं आएगी बिहार की जनता, ‘माई-बहिन मान योजना’ पर जदयू ने किया हमला…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna

Patna

Highlights

Saffrn

Trending News

मंत्री निशांत ने कहा- थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों का नया बैच...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42...

गयाजी : मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गयाजी जिले में भी फायर सेफ्टी को लेकर विशेष...

मिशन ‘NEET 2026’ : मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद एक्शन में...

पटना : आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (UG) 2026 पुनर्करीक्षा (Re-examination) को पूर्णतः कदाचार-मुक्त, पारदर्शी और अभेद्य सुरक्षा माहौल में...

बिना सुरक्षा के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे लालू, मीसा...

पटना : बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और सांसद मीसा भारती बिना सुरक्षा के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी...

कैबिनेट का बड़ा फैसला : सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार...

पटना : गोपालगंज के सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img