युवक मामले का खुलासा, डिप्रेशन में आकर की गोली मारकर की हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या नहीं हुई बल्कि युवक ने प्रेम-प्रसंग में डिप्रेशन में जाकर गोली मारकर अपने आप को हत्या किया था। साथ ही साथ पुलिस ने मृतक युवक के मामा को पुलिस को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 12 दिसंबर को मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव में रवि कुमार नामक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसमें बताया गया था कि किसी अपराधी ने रवि कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी।

इस मामले में पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि रवि कुमार की हत्या नहीं हुई है। वह अपने आप को प्रेम-प्रसंग में डिप्रेशन में आकर गोली मारकर हत्या किया था। इस संबंध में तेघरा डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि 12 दिसंबर को मृतक रवि कुमार के मामा के द्वारा बताया गया कि किसी अपराधी ने इसकी गोली मारकर हत्या कर दी। काफी छानबीन किया गया तो पता चला कि रवि कुमार को किसी महिला से प्रेम-प्रसंग था और इसी डिप्रेशन में आकर वह अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया है कि पुलिस को मृतक रवि कुमार के मामा के द्वारा गलत जानकारी दी। जब उसे हिरासत में लेकर काफी पूछताछ की गई तो उन्होंने उन्होंने बताया कि रवि कुमार ने आवेश में आकर आत्महत्या किया था। जिस पिस्टल से आत्महत्या किया था उसको भी छुपा दी गई थी। पूछताछ करने के बाद वह हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुमराह और गलत दिशा में जानकारी देने का आरोप में मृतक रवि कुमार के मामा को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दी गई है।

यह भी पढ़े : हैवान पति 8 महीने की गर्भवती पत्नी को जलाया जिंदा

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...