अपनी यात्रा के दौरान Supaul पहुंचे तेजस्वी, दुहराया अपनी वादा

सुपौल: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के मद्देनजर सुपौल पहुंचे। सुपौल में तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता की और कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना के तहत सही महिलाओं को 2500 रूपये हर महीने मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीब महिलाएं पैसे की कमी की वजह से अपनी पसंद का खाना नहीं खा पाती हैं या कपड़ा नहीं पहन पा रही हैं उनके लिए हम सहूलियत देंगे। कई ऐसी महिलाएं हैं जो अपने बच्चे का इलाज सही से नहीं करवा पाती हैं।

हम सरकार आने पर उन महिलाओं के खाते में हम 2500 रूपये डालेंगे जिससे वे अपना और अपने बच्चे का ख्याल रख सकें। इसके साथ ही तेजस्वी ने वृद्धावस्था पेंशन चार सौ रूपये से बढ़ा कर 1500 रुपया करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी अफसरशाही बेलगाम है। अफसर नौजवानों पर हाथ पैर जूता लाठी सब चल रहा है। हम लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर और लैंड सर्वे को लेकर भी लोगों में भारी आक्रोश है।

वर्तमान सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब लोगों को लूट रही है लेकिन हम अपनी सरकार बनने के बाद दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर भी तंज कसा और कहा कि आज तक किसी मुख्यमंत्री ने इतना खर्च नहीं किया लेकिन नीतीश कुमार 225 करोड़ रूपये खर्च कर बिहार की यात्रा करने वाले हैं। वे जनता के पैसे का दुरूपयोग कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Manipur हिंसा में मारे गए गोपालगंज के दो मजदूर के घर में मचा कोहराम

Supaul Supaul Supaul

Supaul

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...