मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के एम्बुलेंस से मरीज नहीं ढोई जाती है शराब

सुपौल : सुपौल में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन एम्बुलेंस से शराब की ढुलाई का मामला सामने आया है. सदर पुलिस ने परसरमा वार्ड-4 से दीपक साह के दरवाजे से 173 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. दरअसल परसरमा गांव के चौकीदार शिव पासवान को सूचना मिली कि दीपक साह के दरवाजे पर एक एम्बुलेंस लगी हुई है. जिसमें शराब है. जिसके बाद चौकीदार ने सूचना का सत्यापन करने जैसे ही पहुंचे शराब तस्करों ने चौकीदार के साथ धक्का मुक्की भी की. जिस बात की जानकारी चौकीदार ने सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दी. जिसके बाद पुलिस जैसी ही पहुंची वहां एम्बुलेंस लगी हुई थी और लोग जमा थे. जिसके बाद एम्बुलेंस नं-BR19P-3102 को पुलिस ने जब्त की. पुलिस ने सदर थाना में मध निषेद कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं आरोपियों के उपर एससी-एसटी के तहत भी मामला दर्ज किया है. पुलिस शराब तस्कर दीपक साह और एम्बुलेंस ड्राईवर राघव की तलाश कर रही है, ताकि शराब तस्करी के मुख्य सरगना को पकङा जा सके.

रिपोर्ट : शक्ति

बिहार के दोनों उप- मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री के चेहरे में कोई बदलाव नहीं, हेमंत ही रहेंगे सीएम- मंत्री जगरनाथ महतो

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...

बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज...

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15...

गिरिडीह में झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन, SIR को...

गिरिडीह: रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह के उत्सव उपवन ऑडिटोरियम में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन)...