World Blood Donor Day: IAS भवन में लगा मेगा Blood Donation Camp, 190 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

 विश्व रक्तदाता दिवस पर पटना के आईएएस भवन में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में 190 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।


World Blood Donor Day पटना: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना स्थित आईएएस भवन में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईएएस एसोसिएशन, अन्य अखिल भारतीय सेवा संघों और उनके ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न विभागों के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 190 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री प्रभात कुमार गुप्ता, श्री अभय कुमार, श्री सुरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री वी.एस. दुबे, आईएएस वाइव्स एसोसिएशन की सचिव श्रीमती हरजोत कौर तथा आईएफएस वाइव्स एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

World Blood Donor Day: रक्तदान को बताया सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है और इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मानवीय योगदान है, जो बिना किसी आर्थिक खर्च के किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

उन्होंने माँ ब्लड सेंटर द्वारा पिछले छह वर्षों से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने हजारों जरूरतमंद मरीजों तक जीवनरक्षक रक्त पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य सचिव ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

वहीं पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी की सराहना की।


Key Highlights

• विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएएस भवन, पटना में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित।

• शिविर में कुल 190 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

• मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार ने किया उद्घाटन।

• आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

• रक्तदाताओं को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया।


World Blood Donor Day: अधिकारियों और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अनेक अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में एडीजी श्री कुंदन कृष्णन, म्युनिसिपल कमिश्नर श्री यशपाल मीणा, डीएफओ पटना श्री पीयूष बरनवाल, आईएफएस श्री एस. चंद्रशेखर, आईएएस श्री संतोष कुमार मल्ल, आईएएस श्री दिवेश सेहरा तथा आईएएस श्रीमती निशा मणि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

इसके अलावा पुलिस विभाग के अधिकारियों, पटना जू के कर्मचारियों, वन विभाग के फॉरेस्ट गार्डों और वनपालों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया।

World Blood Donor Day: माँ ब्लड सेंटर ने निभाई अहम भूमिका

रक्तदान शिविर के तकनीकी संचालन में माँ वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा संचालित माँ ब्लड सेंटर, दरियापुर, पटना ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिविर का संचालन श्री दीपक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में श्री मुकेश हिसारिया, श्री जय प्रकाश अमिताभ, श्री संजय तोतला, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री जगजीवन सिंह, श्री मनीष बनेटिया, श्री नरेश अग्रवाल, श्री आलोक अग्रवाल, श्री सौरभ कुमार सहित कई समाजसेवियों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इस आयोजन को मानवता, जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Highlights

क्या ज्यादा तेल वाला भोजन बन रहा है बीमारियों की वजह?...

बीजेपी महिला मोर्चा (झारखंड) की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह की अगुवाई में, पीपी कंपाउंड स्थित खुराना हाउस में ‘कम तेल की थाली, देश की...

PM Surya Ghar Yojana: बिहार के 2.5 लाख घरों पर लगेंगे...

 बिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 20 नवंबर 2026 तक 2.5 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट...

GI Tag से चमकी बिहार की पहचान: बावन बूटी साड़ी, पत्थरकट्टी...

 बिहार की तीन पारंपरिक कला एवं शिल्प विधाओं को जीआई टैग मिला है। नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया के पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट और...