बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज से प्रदर्शन करते JP गोलंबर तक पहुंचे अभ्‍यर्थी

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15 जून को आक्रोश मार्च निकाला। बड़ी संख्‍या में अभ्‍यर्थी हाथ में बैनर-पोस्‍टर लेकर निकले। जेपी गोलंबर तक पहुंचकर उन्‍होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्‍या में पुलिस मुस्‍तैद थी। पटना कॉलेज परिसर से निकले छात्रों का आरोप था कि 27 मई को 1799 पदों के लिए हुई मुख्‍य परीक्षा का पेपर लीक हो गया था।

आवेदनों का नहीं ल‍िया गया संज्ञान – छात्र नेता सौरभ कुमार

छात्र नेता सौरभ कुमार ने बताया कि पेपर रद करने की मांग को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले में गया से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वे मामले की निष्‍पक्ष जांच, रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोष‍ियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों का सवाल है कि उनके आवेदनों का क्‍या हुआ। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को दिए गए आवेदनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ और डीजीपी को दिए आवेदन की भी कोई रिपोर्ट उन्‍हें नहीं म‍िली है। वे न्‍याय की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कोई रास्‍ता नहीं बचा तो वे सड़क पर आए हैं।

Patna SI Student 3 22Scope News

Patna SI Student 4 22Scope News

Patna SI Student 5 22Scope News

 

36 हजार अभ्‍यर्थियों ने दी थी परीक्षा

गौरतलब है क‍ि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से राज्‍य के पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा में करीब 36 हजार अभ्‍यर्थी शामिल हुए थे। इधर, आक्रोश मार्च को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्‍तैद थी। जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्‍या में जवान तैनात किए गए थे। हालांकि कोई विपरीत पर‍िस्‍थ‍िति नहीं बनी।

Patna SI Student 6 22Scope News

Patna SI Student 7 22Scope News

Patna SI Student 2 22Scope News

यह भी पढ़े : खाकी का गौरवशाली सफर शुरू, बांका में नवआरक्षियों का भव्य दीक्षांत समारोह, भावुक हुए परिजन

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...