मशहूर तबला वादक पद्म भूषण जाकिर हुसैन के निधन पर RJD ने जताया शोक

तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पुर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित राजद नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की

पटना: मशहूर तबला वादक, पद्म विभूषण उस्ताद ‌जाकिर हुसैन के निधन पर राजद परिवार ने गहरे रंजो- गम का इजहार किया है, और कहा कि इनके निधन से संगीत जगत के साथ साझी विरासत की सोच को अपूरणीय क्षति हुई है। अल्लाह इन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे और इनके अहले -खाना को सब्र जमील अता करे।

इनके निधन का समाचार सुनकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, शिवचंद्र राम

प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने गहरे रंजो गम का इजहार करते हुए कहा कि इनके इंतकाल से संगीत जगत के साथ तबला की थाप से उन्होंने ने विश्व में जो भारत की पहचान बनाई है, उसकी भरपाई बहुत मुश्किल है। साथ ही गंगा -जमुनी संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने जो तबला के माध्यम से कार्य किया है,उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   राज्य में परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर EOU लगातार कर रही है कार्रवाई, डीआईजी ने कहा…

 पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
RJD RJD RJD RJD

RJD

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...