Ranchi : विधायक जयराम महतो की चेतावनी, यदि जेल में बंद छात्रों को नहीं छोड़ा तो…

Ranchi : JSSC-CGL परीक्षा में आंदोलन कर रहे छात्रों और जेएलकेएम के कई नेताओं को हिरासत लेने के बाद डुमरी के विधायक जयराम महतो का बड़ा बयान सामने आया है। जयराम महतो ने कहा कि यदि हिरासत में लिए गए छात्रों को नहीं छोड़ा तो छात्र और जेएलकेएम के सभी कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन शुरु कर देंगे।

ये भी पढे़ं- Bokaro Raid : अवैध उत्खनन को लेकर छापेमारी, 1 ट्रैक्टर जब्त… 

Ranchi : दोषी अधिकारियो पर कार्रवाई की मांग

विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया साइट पर एक विडियो जारी करते हुए कहा कि डीजीपी और रांची एसएसपी से अनुरोध किया है कि लाठीचार्ज करने वालों पर टीम गठित कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले पर संज्ञान ले और दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करे। वहीं गंभीर रुप से घायल जेएलकेएम नेता देवेंन्द्र महतो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की भी बात कही है।

ये भी पढे़ं-Koderma Accident : पत्थर खदान की चाल धंसने से 3 मजदूर दबे, एक की मौत दो गंभीर… 

जयराम ने साफ लफ्जों में कहा कि कल शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज हुआ है, वह ड्यूटी का निर्वहन नहीं बल्की अधिकारियों के गुस्से और घृणा को दर्शाता है। जिस तरह से छात्रों को बर्बरतापूर्वक पीटा और उनको घसीटकर ले जाया गया मानो जैसे वे कोई अपराधी हो। इन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन होगा।

Ranchi Reporter : Madan Singh

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...