शर्मनाक ! पति की हत्या का आरोप लगा महिला को निर्वस्त्र कर सरेआम पीटा और फिर…

Gumla : गुमला से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहां एक महिला को पति की हत्या का आरोप लगाकर निर्वस्त्र कर सरेआम पीटा गया। यह घटना उस वक्त घटा जब सदर अस्पताल गुमला में महिला अपने पति का शव का पोस्टमार्टम करा कर अपने माता-पिता के साथ कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोढ़ा टोली गांव पहुंचे। इसके बाद पहले से तैयार ससुराल लोगों ने पत्नी बल्कि देवी और उसके माता-पिता पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Politics : JSSC-CGL परीक्षा परिणाम पर रोक का हाईकोर्ट का फैसला हेमंत सोरेन सरकार के अहंकार की हार है-बाबूलाल मरांडी… 

शर्मनाक ! पत्नी ने हीं अपने पति को मार डाला-परिजनों का आरोप

उनका आरोप है कि पत्नी ने हीं अपने पति को तालाब में डुबोकर मार दिया है। महिला चीख चीख कर कहती रही कि मेरे पति को मैने नहीं मारा है। उसने अपने तीनों बच्चों की कसम भी खाई। लेकिन ससुराल वालों को उस पर तरस नहीं आया और उन लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद उसकी लाठी डंडे और लात घुसो से पिटाई की वही उसके प्राइवेट पाट में भी पिटाई की गई।

ये भी पढे़ं- Dumka Accident : रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा और फिर लग गई… 

इसके बाद कुछ लोग कैंची लेकर आए और उसका बाल काटने लगे। काफी विरोध करने पर बाल को नहीं काटा गया। इसके बाद महिला उसके माता-पिता और परिजन किसी तरह गांव आए और घटना की जानकारी बृंदा पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी को दिया। वहीं मुखिया ने वाहन व्यवस्था कर सभी घायलों को सोमवार की रात 8 बजे सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा। महिला को शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट लगी है जबकि उसके माता-पिता व अन्य को भी चोट लगी है।

नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से हुई थी व्यक्ति की मौत

मामले की जानकारी देते हुए बल्कि देवी ने बताया रविवार दिन के 2:00 बजे नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से मेरे पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसे ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। जहां सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव पोस्टमार्टम करा कर उसे ससुराल लेकर गए। जहां ससुराल वालों ने मेरे पति की मौत का जिम्मेदार मुझे ठहराते हुए मेरे साथ अमानवीय व्यवहार किया।

ये भी पढे़ं- Breaking : JSSC CGL के परीक्षा प्रकाशन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक… 

ग्रामीणों ने पत्नी के परिवार के 10 से 12 सदस्यों की पिटाई की गई है। साथ गए वृंदा पंचायत के वार्ड सदस्य मुकेश लोहरा की भी पिटाई की गई है। इनमे पत्नी समेत ससुर बिंदेश्वर लोहरा व सास व मौसी को गंभीर चोट लगी है। पत्नी निवस्त्र अवस्था में ही अपनी मायके लौटी है। उसे सिर्फ एक चादर लपेट कर लाया गया। घायलों ने यह भी बताया कि अगर वे वहां से नहीं भागते तो लोगों का प्लान सभी की हत्या कर दिए जाने का था।

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...