Advertisment

इनर व्हील क्लब ने पुलिस को सौंपा ट्रैफिक बूथ, SSP ने किया उद्घाटन

गया : शहर के कलेक्ट्रेट तिराहे पर अब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। इनर व्हील क्लब की ओर से यहां एक आधुनिक ट्रैफिक बूथ भेंट किया गया। मंगलवार को इसका उद्घाटन एसएसपी आशीष भारती ने किया। कलेक्ट्रेट तिराहा शहर का व्यस्ततम इलाका है, जहां 24 घंटे भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है। यहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धूप और बारिश में ड्यूटी करनी पड़ती थी, लेकिन उनके लिए कोई ठहरने या बैठने की व्यवस्था नहीं थी। इसी समस्या को देखते हुए इनर व्हील क्लब ने यह पहल की।

उद्घाटन के मौके पर एसएसपी आशीष भारती ने इनर व्हील क्लब की सराहना करते हुए कहा, यह ट्रैफिक बूथ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान काफी राहत देगा। बूथ का निर्माण इस तरह किया गया है कि यह धूप और बारिश से पूरी सुरक्षा देगा। क्लब की यह पहल काबिल-ए-तारीफ है। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने बताया कि क्लब काफी समय से पुलिसकर्मियों की परेशानियों को देख रहा था।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि यह बूथ पूरी तरह सुविधाजनक है। इसके अंदर तीन तरफ से खिड़कियां बनाई गई हैं ताकि पुलिसकर्मी अंदर बैठकर भी सड़क की निगरानी कर सकें। इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को देखते हुए क्लब ने यह जिम्मेदारी उठाई। दीप्ति गुप्ता ने आगे कहा कि इनर व्हील क्लब का उद्देश्य समाज की जरूरतों को समझते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह ट्रैफिक बूथ पुलिसकर्मियों के काम को न केवल आसान बनाएगा, बल्कि शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को भी बेहतर करेगा।

यह भी पढ़े : Sri Lanka के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...