Advertisement
Advertisement

70वीं BPSC परीक्षा मामला : गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का विशाल धरना प्रदर्शन

पटना : 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आज पटना के गर्दनीबाग पहुंचे हैं और परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थी गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन करने के लिए जुटे हैं। यह प्रदर्शन विशेष रूप से बीपीएससी की 70वीं परीक्षा से जुड़ा हुआ है, जिसमें अभ्यर्थी किसी भी हालत में परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

गर्दनीबाग में आयोजित इस कार्यक्रम में बीपीएससी के अभ्यर्थी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। उनका मुख्य आरोप है कि प्रश्नपत्र लीक हो चुका था और इसी कारण पूरे बिहार में परीक्षा रद्द होनी चाहिए। पहले ही बापू सभागार में हुई परीक्षा को हंगामे और गड़बड़ी के कारण रद्द किया जा चुका है, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि यह पूरी परीक्षा व्यवस्था ही संदेह के घेरे में है और अब पूरे राज्य में परीक्षा को रद्द किया जाए।

यह भी देखें :

आपको बता दें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा के दौरान बापू परीक्षा केंद्र पर हुए हंगामे के बाद इस केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। लेकिन इसके बाद कैंडिडेट्स की मांग अब और भी तेज हो गई है। अब अभ्यर्थी पूरी परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : BPSC Exam: बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा की गई रद्द, बीपीएससी…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...