Advertisment

Garhwa Arrest : सत्या पासवान हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार, देसी कट्टा सहित…

Garhwa Arrest : गढ़वा पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने सत्या पासवान हत्याकांड मामले का पर्दाफाश करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में इकबाल खान और शौहदाब खान शामिल है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा सहित कई सामान भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें-Ranchi : JSSC-CGL परीक्षा आयोजित करने वाली ऐजेंसी की याचिका खारिज, जाने क्या है पूरा मामला… 

3 दिसंबर को सत्या पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

बता दें कि 3 दिसंबर को नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के गोसाई बाग स्थित लाइन होटल के पास गढ़वा जिला के कुख्यात अपराध कर्मी सत्या पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ में नगरऊंटारी थाना में कुख्यात अपराधकर्मी एकबाल खान पिता यासीन खान पता चचेरिया थाना नगरऊंटारी जिला गढ़वा एवं एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था।

चज़ min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : बीच रास्ते से दिनदहाड़े जमीन कारोबारी का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस… 

कांड के अनुसंधान एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार सत्येंद्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बंशीधर नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा कांड के अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि इस घटना में इकबाल खान के अतिरिक्त दूसरा अपराध कमी तौसीम खान उर्फ तौसीफ़ पता बिशनपुर, थाना नगरऊंटारी जिला गढ़वा के द्वारा घटना कारीत किया गया।

Garhwa Arrest : दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के लिए की गई थी हत्या

यह हत्या उपरोक्त दोनों उपरोक्त अपराधकर्मी एवं अन्य एक अपराध कर्मी सोहदाब खान झलूवा थाना जिला गढ़वा के साथ मिलकर व्यावसायियों में दहशत फैलाकर उनसे रंगदारी वसूलने हेतु किया गया। क्योंकि इन लोगों की योजना थी कि सत्य पासवान एक बड़ा अपराधकर्मी है तथा इन लोगों का सहयोगी तथा लूट के पैसे को लेकर कुछ विवाद भी था। जिसके बाद उसे दिन दहाड़े भीड़ भाड़ वाले इलाके में हत्या कर देने से आमजन में दहशत कायम हो जाएगा और फिर व्यवसायियों से रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया जाएगा।

पिस्तौल 4 जिंदा गोली एवं लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद

व्यवसायियों का नंबर सोहदाब खान के द्वारा इकबाल खान को उपलब्ध कराया गया था। इस घटना के पश्चात एक और हत्या नगर ऊंटारी में करने की योजना थी जिसका रेकी सोहदाब कर रहा था। अन्य व्यावसायियों से रंगदारी हेतु नंबर इकबाल खान को उपलब्ध कराया था। इसी बीच गठित टीम के द्वारा इकबाल खान को एक पिस्तौल चार जिंदा गोली एवं लूट में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल के साथ नगरऊंटारी थाना के चेरवाडीह जंगल से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें-Gumla : आंगनबाड़ी केंद्र में खड़ी 5 बाइक को अज्ञात अपराधियों ने किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस… 

घटना में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल तो वसीम खान उर्फ तौसीफ खान लेकर भागने में सफल रहा है। टीम द्वारा योजना में शामिल एवं व्यवसायियों का मोबाइल नंबर उपलब्ध करने वाले शौहदाब खान को भी गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से एक 7.65 बोर का देशी पिस्टल 2. 7.65 एम0 एम0 का 04 जिन्दा गोली, एक ओप्पो एवं मोटोरोला कंपनी का मोबाइल, बिना नंबर प्लेट का पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

गढ़वा से आकाश कुमार की रिपोर्ट–

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...