अमित शाह द्वारा डॉ. आंबेडकर पर टिप्पणी मामले में सियासत जारी, दोनों पक्षों का जमकर हंगामा

Desk. गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच सियासी जारी। वहीं दोनों पक्ष द्वारा संसद के बहर प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है। वहीं सत्ता का नेतृत्व बीजेपी कर रही है। इस प्रदर्शन के दौरान दो बीजेपी सांसद घायल भी हो गये। इसको लेकर संसद परिसर में जमकर हंगामा हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे के सांसदों पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उन पर गिर गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। जब सारंगी को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो सारंगी ने मीडिया से कहा, “मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गए।” उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण वह भी गिर गये।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि उन के साथ संसद परिसर में धक्का-मुक्की की गयी है। इसको लेकर लेकर उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसको लेकर कांग्रेस कहा है कि आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संसद परिसर में मकर द्वार के बाहर धक्का-मुक्की की गई। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इस घटना पर जांच के लिए लोक सभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. बीआर आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी की कल आलोचना की थी और मांग की थी कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलित आइकन बीआर अंबेडकर को आदर करते है तो अमित शाह को आधी रात तक केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए था।

Jharkhand News: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों की डिग्री संदिग्ध,...

 झारखंड महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति परीक्षा 2023 में सफल 33 अभ्यर्थियों की स्नातक डिग्री संदिग्ध मिली। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने नियुक्ति की...

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...