सुदामडीह थाना क्षेत्र में तालाब में तैरता मिला युवक का शव

Jhariya : सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी शिव मंदिर के समीप तालाब में एक 18 वर्षीय युवक की लाश मिली है. युवक की पहचान मोहलबनी निवासी राजा चक्रवर्ती के रुप में हुई है.

बताया जा रहा है कि युवक चार दिनों से लापता था. आज सुबह जब एक ग्रामीण तालाब में नहाने के लिए गया तब लाश पर नजर पड़ी. युवक की लाश मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

तत्काल इसकी सूचना सुदामडीह पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की छान-बिन में जुट गई है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों और स्थानीय लोगों के आग्रह पर पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम नहीं करवाया.

रिपोर्ट- अनिल  मुंडा

घरेलू विवाद में महिला ने 3 बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, फिर…

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...