रांचीः राजधानी रांची के बीचोबीच स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास उस समय सनसनी मच गई जब तालाब से एक युवक का शव (डेड बॉडी) बरामद किया गया। मृत युवक की पहचान मोहम्मद शमसाद आलम के रुप में हुई है जो हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेकेंड स्ट्रीट का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-रांची जमीन विवाद में सेना और स्थानीय लोग आमने-सामने…….
तीन दिनों से लापता था युवक
जानकारी के अनुसार युवक तीन दिनों से लापता था। युवक के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन भी की थी परंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया था अंत में थक हारकर परिजनों ने हिंदपीढ़ी थाने में युवक के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी।
ये भी पढ़ें-Breaking- जमीन में दबकर तीन महिलाओं की मौत……
पुलिस ने शब को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की हत्या की गई है या एक आत्महत्या है पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।


















