Commercial Advertisment

बिहार बनेगा देश का Sports Hub, एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के बाद अब…

पटना: बिहार में खेल के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। अभी हाल ही में राजगीर में नवनिर्मित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही राज्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल मैच की तैयारी की जा रही है। इस बीच बिहार के खेल प्रेमियों के लिए एक और ख़ुशी की खबर है। बिहार में मार्च में महिला कबड्डी विश्वकप का आयोजन किया जायेगा। महिला विश्वकप के आयोजन के लिए तैयारी जोरों पर है।

तैयारी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को एशियाई कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष, ईरान कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपनी पत्नी के साथ राजगीर पहुंचेगे जबकि उनके साथ अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के निदेशक और राजस्थान कबड्डी एसोसिएशन एवं राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी राजगीर आयेंगे। ये लोग पटना में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रविन्द्रन शंकरण के साथ महिला विश्वकप कबड्डी की तैयारी पर विचार विमर्श भी करेंगे।

मामले में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रविन्द्रन शंकरण ने बताया कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में इस बार इंटरनेशनल सेपक टाकरा फेडरेशन के पदाधिकारी भी शुक्रवार को ग्राउंड को देखेंगे। बता दें कि महिला कबड्डी विश्वकप मार्च में होगा जिसमें 12 से 14 देशों की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 : अलग-अलग क्षेत्रों में कई MOU पर हुआ साइन…

Sports Hub Sports Hub Sports Hub

Sports Hub

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...