76 पर FIR 22 गिरफ्तार, पुलिस पर लगा उत्पात मचाने का आरोप तो एसपी ने कहा….

गोपालगंज: गोपालगंज में बुधवार की रात पुलिस और पब्लिक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मामले में अब पुलिस ने 76 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ग्रामीण पुलिस पर उत्पात मचाने का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस ग्रामीणों पर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा रही है। मामला गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के धड़हरा गांव की है जहां लोगों ने एक युवक को बंधक बना लिया था। मामले की सूचना पर युवक को मुक्त करवाने पहुंची पुलिस की ग्रामीणों के साथ भिड़ंत हो गई।

मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बडहरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की कागज फाड़ने के आरोप में पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद युवक पिटाई से बचने के लिए अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर जब युवक को निकाल कर अपने साथ ले जा रही थी तभी दुसरे पक्ष के लोगों ने उसे पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की और इसी दौरान ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी कर दी।

ग्रामीणों की रोड़ेबाजी में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं। मामले में वीडियो और फोटो के आधार पर पहचान कर 76 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण पुलिस पर गांव में उत्पात मचाने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गांव में घरों में घुस कर महिलाओं और बच्चियों के साथ मारपीट की। घर में घुस कर पुलिसकर्मियों ने तोड़फोड़ भी की।

इस दौरान ग्रामीण प्रमोद भगत की आठ माह की गर्भवती पत्नी शोभा देवी, चांदनी कुमारी, सरिता देवी, राबड़ी देवी, कमलावती देवी, प्रियंका देवी, समलावती देवी समेत एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों के क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बिहार में Crime है कंट्रोल, अपराधिक घटनाओं में हुई कमी तो इतने लोग हुए गिरफ्तार

FIR FIR FIR FIR

FIR

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...